Aloo Nutri ki Sabji बहुत ही ज़ायकेदार सब्जी तो होती ही है साथ साथ यह प्रोटीन से भी भरपूर होती है। इसे अक्सर सोयाबीन के नाम से भी जाना जाता हैं। आलू के साथ वैसे तो बहुत सी सब्जियां बना सकते है क्यूंकि आलू सभी को पसंद होते है खासकर बच्चों को तो आलू बहुत पसंद होते हैं लेकिन अगर आप इसमें nutri डालकर इसे बनाते हो तो इसमें प्रोटीन के साथ साथ और भी बहुत से विटामिन और पोषक तत्त्व शामिल हो जाते है। यह सब्जी सिर्फ 15 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है।
Aloo Nutri Ki Sabji को आप रसीली ,या सूखी दोनों तरीकों से बना सकते हो। मेरे घर में तो यह सब्जी अक्सर थोड़ी सी रसीली बनती है क्यूंकि इससे सब्जी का स्वाद दुगुना हो जाता है। आप इसमें थोड़े से मसाले मिला लें और फिर देखिये इस सब्जी का कमाल। नॉन वेजटेरिन्स के लिए तो यह किसी चिकन मटन की सब्जी से कम स्वादिष्ट नहीं होती। इसमें मौजूद पोषक तत्त्व इसे जिम लवर्स की पसंद भी बना देते है। आइये शुरू करते हैं Aloo nutri ki sabji बनाना।
Aloo Nutri Ki Sabji के लिए क्या क्या सामग्री चाहिए :-
- सोयाबीन (nutri) 1 कप
- आलू 2 मध्यम साइज के
- प्याज़ 2 मध्यम साइज के
- टमाटर 2 बड़े
- अदरक लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच
- जीरा 1 चम्मच
- तेल 1 बड़ा चम्मच
- लाल मिर्च 1 चम्मच
- हल्दी 1 चम्मच
- गरम मसाला 1 चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- हरी मिर्च 2 बारीक़ कटी हुई
- हरा धनिया 2 चम्मच बारीक़ कटा हुआ
Also read- Chana Dal Fry Recipe in Hindi सिर्फ 30 मिनट में बनाएं।
Aloo Nutri Ki Sabji बनाए का तरीका :-
Step1. Aloo nutri ki sabji बनाने के लिए सबसे पहले आप दो प्याज़ को बारीक़ काट लें। अब आप 2 टमाटर भी बारीक़ काट लें और इन्हे साइड में रख लें।
Step 2. अब आप एक कुकर ले लें और इसमें 1 बड़ा चम्मच तेल का डाल दें। तेल जब गरम हो जाए तो आप इसमें सबसे पहले आप 1 चम्मच जीरा डाल दें और जब जीरा चटकने लगे तो आप उसमे बारीक़ कटे हुए प्याज़ डाल दें और इन्हे 2 मिनट ले लिए मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक पकने दें।
Step 3. आप अब एक तरफ 2 आलू ले लें और इन्हे अच्छे से धो कर इनके अपनी पसंद के साइज के टुकड़े कर लें। ध्यान रखें आलू अच्छे से धो जरूर लें क्यूंकि आलू में अकसर मिटटी होती है जिससे सब्जी का स्वाद बिगड़ जाता है।
Step 4. कुकर में प्याज़ अगर गोल्डन ब्राउन हो गए हो तो आप अब इसमें 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दें और इसे भी 1 मिनट ले लिए भून लें।
Step 5. अब आप इसमें बारीक़ कटे हुए टमाटर और हरी मिर्च भी डाल दें और टमाटर को नरम होने तक पकने दें। जब टमाटर नरम हो जाएं तो आप अब इसमें सभी मसाले लाल मिर्च 1 चम्मच, हल्दी 1 चम्मच, गरम मसाला 1 चम्मच, नमक स्वादानुसार डाल दें और इसे धीमी आंच पर पकने दें।
Step 6. आप अब 1 कप nutri को धो लें और इस मसाले में अब nutri और कटे हुए आलू डाल दें और फिर इन्हे 2 मिनट तक पकने दें। आप अब इसमें अपनी आवश्यकता अनुसार पानी डाल लें और इसे 3 सिटी लगने तक पका लें। मैंने यहाँ पर डेढ़ कप पानी का डाला है।
Step 7. जब कुकर में 3 सिटी आ जाए तो आप अब इसमें 2 चम्मच बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया डाल दें और इसे गरम गरम रोटी या चावल जो भी आपको पसंद हो उसके साथ सर्व करें।
Aloo Nutri Ki Sabji बनाने के लिए टिप्स यानि सुझाव :-
- आलू को अच्छे से धो लें इनमे मिटटी होती है जो सब्जी का स्वाद बिगड़ सकती है।
- सब्जी को मध्यम आंच पर पकाएं।